Home Bihar मैट्रीमोनियल साइट से की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म

मैट्रीमोनियल साइट से की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म

गया के डोभी रोड स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनीष रुखरियार को दिल्ली की लड़की से रेप मामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने मनीष को उसी के घर से अरेस्ट किया। जिसके बाद अब उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा और फिर पुलिस उसे रिमांड पर दिल्ली जाने की अर्जी लगा रही है। बता दें कि यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

मनीष रुखरियार के खिलाफ दिल्ली की एक युवती ने लाजपत नगर थाने में खुद के साथ रेप किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है। युवती का कहना है कि उसने एक मैट्रीमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। साइट के जरिए बीते दिनों मनीष ने खुद को बिहार की एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताकर संपर्क किया। साथ ही मनीष ने युवती के साथ शादी रचाने का वादा भी किया। इसके बाद मनीष बिहार से दिल्ली मिलने के लिए आया और वह युवती को CRPF क्वार्टर ले गया, जहां उसके साथ जबरन रेप किया। इसके बाद वह युवती को उसके घर छोड़ कर खुद बिहार चला गया। इसके बाद मनीष ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया।

फिलहाल संबंधित मामले में गया कोर्ट में दिल्ली पुलिस रिमांड पर ले जाने के लिए मौजूद है। निजी मीडिया में चल रहे ख़बरों के अनुसार मनीष रुखरियार पूर्व से ही विवादों में रहा है। उसकी हरकतें भी अविश्वसनीय रही हैं। मनीष पहले से शादीशुदा है। और शादी के शुरूआती दिनों में पति-पत्नी के बीच काफी दिनों तक खटपट चली थी। आपको बता दें कि मनीष का स्कूल और आवास दोनों एक ही जगह पर है। स्कूल की ऊपरी मंजिल पर वह अपने परिवार के साथ रहता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version