Home Bihar भ्रष्ट AIG के ठिकानों पर विजिलेंस टीम की छापेमारी, 3 शहरो में...

भ्रष्ट AIG के ठिकानों पर विजिलेंस टीम की छापेमारी, 3 शहरो में चल रही रेड

बिहार में आये दिन हो रही छापेमारी का सिलसिला अब बिहार के एक भ्रष्ट AIG के ठिकानों पर पहुँच चूका है। बिहार के इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम AIG के 3 शहरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गुरुवार, 10 नवंबर की सुबह-सुबह ही विशेष निगरानी इकाई यानी स्पेशल विजिलेंस टीम ने निबंधन विभाग के AIG प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

आपको बता दें कि रजिस्ट्रार एआईजी प्रशांत कुमार फिलहाल तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं। उनके खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। प्रशांत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में जमकर अवैध कमाई की है। जिसे लेकर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि विजिलेंस की छापेमारी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और सिवान के कई ठिकानों पर जारी है। रेड के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। विजिलेंस की टीम आवास में कई दस्तावेजों को खंगाल रही है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

मिल रही मीडिया जानकारी के मुताबिक विशेष निगरानी टीम ने दो करोड़ 680585 रुपए आय से अधिक का केस दर्ज किया है। कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद AIG प्रशांत कुमार के मुजफ्फरपुर, पटना एवं सिवान में सर्च ऑपरेशन चला रही है। बता दें बिहार की तीनों जांच एजेंसी निगरानी ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई और आर्थिक अपराध इकाई लगातार भ्रष्ट अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार भ्रष्ट एआईजी प्रशांत कुमार के अलग ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। जिनमें सीवान स्थित मुफस्सिल थाना के महदेवा स्थित पैतृक निवास के साथ पटना के बोरिंग रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अलखराज अपार्टमेंट में छापेमारी के लिए पहुंची है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version