Home Bihar Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ रही ठंड, गिर रहा पारा, इस...

Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ रही ठंड, गिर रहा पारा, इस दिन से नीचे जायेगा तापमान

छोटे होते हुए दिन और बड़ी होती हुई रात के साथ बिहार में ठंड भी बढ़ने लगा है। जिस कारण बिहार के कई शहरों में ठंड काफी ज्यादा बढ़ने भी लगी है। वहीं ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बिहार के ग्रामीण इलाकों में दिन के समय भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों के मुकाबले प्रदेश के गया, बेगूसराय, मोतिहारी समेत राज्य के 14 शहरों में सर्दी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 14 नवंबर से पारा और तेजी से गिरने के आसार हैं। हालांकि, राजधानी पटना में अभी ठंड का असर कम है। वहीं बिहार का गया जिला राज्य का सबसे ठंडा शहर है। यहां रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जा रहा है। यहां सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में 14 से 16 नवंबर के बीच कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम घनी धुंध छाई रहती है। जैसे-जैसे उत्तरी पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे ही ठंड भी बढ़ती जा रही है। बीते दो दिनों से कई जिलों में सुबह-सुबह हल्की धुंध देखी जा रही है।

आपको बता दें कि अभी बिहार के 14 शहरों में ठंड का असर देखा जा रहा है। इनमें गया, औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, मोतिहारी, शेखपुरी, खगड़िया, जमुई, सबौर, सीतामढ़ी, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version