Home Education CGPSC Exam 2021 : स्थगित हुई 2021 की छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा...

CGPSC Exam 2021 : स्थगित हुई 2021 की छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा

26 नवम्बर को होने वाली राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्थगित कर दिया है। CGPSC ने इस सबंध में अपने ऑफिसियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर नोटिस जारी किया है।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 की नई तारीख परीक्षा होने से 15 दिन पहले घोषित की जाएगी। CGPSC परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा। पहले शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पेपर-1 सामान्य अध्ययन के लिए होगा। और दूसरे शिफ्ट में परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक पेपर-2 इंजीनियरिंग के लिए होगा।

आपको बता दें कि CGPSC ने इंजीनियरिंग परीक्षा को स्थगित करने के लिए कोई कारण नहीं बताया है। सीजीपीएससी की यह परीक्षा राज्य के अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग भिलाई, जगदलपुर और रायपुर जिलों में आयोजित होने को तय थी।

Exit mobile version