Home Education बदली BPSC LDC परीक्षा की तारीख, खारिज आवेदनों की लिस्ट भी जारी

बदली BPSC LDC परीक्षा की तारीख, खारिज आवेदनों की लिस्ट भी जारी

बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने लोअर डिविजन क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखों (BPSC LDC Exam Date) में बदलाव किया है। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अुनसार 27 फरवरी 2022 को होने वाली बीपीएससी एलडीसी प्रीलिम्स परीक्षा अब एक दिन पहले यानि 26 फरवरी 2022 को होगा।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

आयोग ने नोटिस जारी कर कहा कि, ‘अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा 27 फरवरी की जगह 26 फरवरी 2022 को पटना, भागलपुर, नालंदा, भोजपुर, सारण, गया व मुजफ्फरपुर में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आयोग ने उन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। आवेदन रिजेक्टेड आवेदनों के खिलाफ साक्ष्य जमा कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 15 फरवरी 2022 तक bpscpat-bih@nic.in पर ईमेल भेजना होगा। इसके बाद आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

साथ ही ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने एक से अधिक आवेदन किए थे, उनके आवेदन को मर्ज कर दिया गया है। इन 73 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई है।

खारिज आवेदनों की लिस्ट

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version