Home Bihar Bihar Weather Update: बिहार के इन 20 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश...

Bihar Weather Update: बिहार के इन 20 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना

बीते 3 फरवरी की शाम से पुरे बिहार का मौसम बिगड़ा हुआ है। बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला। 4 फरवरी को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। कहीं दोपहर में बारिश हुई है तो कहीं रात में बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को परेशान किया। राज्य के 25 से ज्यादा जिलों में मध्यम और भारी बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए राज्य के 20 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है और साथ ही संभावना जताई है कि ओलावृष्टि के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी।

आज 5 फरवरी को पुरे बिहार में सरस्वती पूजा की धूम है लेकिन सुबह से न्यूनतम तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन तेज हवा चलने की वजह से सिहरन और कनकनी में फिर से इजाफा हो रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उसमें किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, खगडिया, बेगूसराय, समस्तीपुर शामिल है।

बता दें कि बीते गुरुवार से बिहार में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है, जिनमें सारण, भोजपुर, बक्सर, सीवान, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर ,समस्तीपुर सहित राज्य के 26 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है। वहीं, पटना में आज भी बादल छाए हुए हैं और बीते शाम से ठंड में काफी वृद्धि देखी गयी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version