Home International M2 चिप के साथ ऐपल ने लॉन्च किया Apple MacBook Air 2022

M2 चिप के साथ ऐपल ने लॉन्च किया Apple MacBook Air 2022

ऐपल (Apple) ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2022 में न केवल नए सॉफ़्टवेयर अपडेट बल्कि नए हार्डवेयर की भी घोषणा की है। ऐपल ने M2 चिप के साथ मैकबुक एयर (MacBook Air) का 2022 एडिशन लॉन्च किया है। यह मैकबुक एयर चार रंगों- सिल्वर, स्पेस ग्रे, स्टारलाइट गोल्ड और मिडनाइट ब्लू में उपलब्ध होगी।

मैकबुक एयर का यह नया एडिशन iOS 16 और watchOS 9 से लैस है। यह 8-कोर CPU, 10-कोर GPU, 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक एसएसडी स्टोरेज द्वारा पावर्ड है। नई एयर 11 मिमी मोटी है और ऐपल का दावा है कि इस लैपटॉप में अब डिस्प्ले पर 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है और एयर भी साइलेंट, फैन-लेस डिज़ाइन के साथ आता है। मैकबुक एयर का 2022 एडिशन 13.6 इंच के बड़े लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बड़े इमेज सेंसर के साथ 1080p फेसटाइम एचडी कैमरा और डॉल्बी एटमॉस फोर-स्पीकर साउंड सिस्टम है।

नया मैकबुक एयर टच बार को बरकरार रखता है जिसे अब नए मैकबुक प्रो वेरिएंट से हटा दिया गया है। हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड एन्कोड और डिकोड के लिए ProRes वीडियो इंजन से लैस, नया मैकबुक एयर पहले की तुलना में 4K और 8K वीडियो की अधिक स्ट्रीम चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। M2 के साथ Apple MacBook Air का बेस मॉडल 1,19,900 रुपये से शुरू होता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version