Home Bihar Bihar Weather Update : बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का...

Bihar Weather Update : बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, यहां बढ़ा पारा

बिहार में कई जिलों के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश और हवाओं के चलते लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिल रही है। बिहार में एक तरफ जहां अधिकतम तापमान बढ़ रहा है तो वही दूसरी ओर बारिश और हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार, 6 जून को मौसम विभाग द्वारा पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है जिस कारण उत्तरी बिहार में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है।

सोमवार, 6 जून को बिहार के मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार जिले के कुछ इलाकों में मौसम में परिवर्तन देखा गया है। विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में 10 जून तक आंधी और भारी बारिश की स्थितियां बनी रहेंगी।

तो वहीं, अब बिहार के दूसरी तरफ की बात करें जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है, तो उस ओर चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र का बिहार के दक्षिणी हिस्से में कोई असर नहीं पड़ा है। जिस कारण दक्षिणी बिहार के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह रहा है। दक्षिणी बिहार के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलाने के कोई आसार नहीं दिख रहे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version