Home Bihar गांधी सेतु की दूसरी लेन सहित नितिन गडकरी द्वारा बिहार को मिलने...

गांधी सेतु की दूसरी लेन सहित नितिन गडकरी द्वारा बिहार को मिलने जा रही यह सौगातें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किन सरकार की ओर से बिहार को कई सौगातें मिलने जा रही है। मंगलवार 7 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिहार में 15 राष्ट्रीय परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मंगलवार को राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु की दूसरी लेन की शुरुआत करने के साथ ही कई और बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है।

पटना वासियों सहित बिहार वासियों को लंबे समय से गांधी सेतु की दूसरी लेन कि शुरू होने का इंतजार था। इंतजार की घड़ी को खत्म करते हुए आज से गांधी सेतु की दूसरी लेन शुरू होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पटना पहुंच जाएंगे।

पटना पहुंचने के बाद नितिन गडकरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। और फिर महात्मा गांधी सेतु की पूर्वी लेन के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया जाएगा।

https://twitter.com/IPRD_Bihar/status/1534045940595965952?s=20&t=E1EGTJ23Bjqw9lkyIyB4zw

आपको बता दें इस कार्यक्रम के तहत बेगूसराय शहर में 256 करोड़ रुपए की लागत से 4 किलोमीटर का फोरलेन एलिवेटेड रोड बनने वाला है। साथ ही कायम नगर से आरा शहर तक 98 करोड़ की लागत से 9 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। और जयनगर बाईपास को डबल लेन में कन्वर्ट किया जाएगा।

इसी दौरान उमगांव से भेजा था 1614 को रुपए की लागत से 89 किलोमीटर डबल लेन सड़क बनेगी जिसमें पेब्ज शोल्डर शामिल है। गोपालगंज शहर में 185 करोड रुपए की लागत से फोरलेन एलिवेटेड रोड बनना भी इसी के तहत होगा।

केंद्र की तरफ से बिहार वासियों को मिलने जा रही यह सौगात काफी महत्वपूर्ण है। इन सब बातों का राज्य वासी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version