केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने हैदराबाद में भारत के पहले ओपन रॉक म्यूजियम का उद्घाटन किया। ये म्यूजियम CSIR-National Geophysical Research Institute (NGRI) में स्थित है। ये चट्टानें ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू और कश्मीर और अन्य से प्राप्त की गई हैं।विभिन्न आकारों की लगभग 46 चट्टानों को एक बगीचे में फोकस रोशनी और डिटेल के साथ प्रदर्शित किया गया है।
इस म्यूजियम के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र सिंह ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “हैदराबाद में भारत का पहला ‘रॉक’ संग्रहालय, जनता को समर्पित है। 3.3 अरब वर्ष से लेकर 55 मिलियन वर्ष तक की उम्र में, आकर्षक रूप से सुंदर टुकड़ों में से प्रत्येक, भारत के प्राचीन इतिहास और विरासत में गहराई से एक कहानी कहता है। इसके लिए CSIR NGRI को बधाई।”
कई कम ज्ञात तथ्यों के बारे में लोगों को शिक्षित और सूचित करने के उद्देश्य से स्थापित ओपन रॉक म्यूजियम, भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 35 विभिन्न प्रकार की चट्टानों को प्रदर्शित करता है, जिनकी उम्र 3.3 बिलियन वर्ष से लेकर पृथ्वी के इतिहास के लगभग 55 मिलियन वर्ष तक है। ये चट्टानें पृथ्वी की सतह से 175 किलोमीटर की दूरी तक पृथ्वी के सबसे गहरे हिस्से का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।