Home State सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज हुए बंद

सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज हुए बंद

nitish kumar bihar cm

देश और राज्य में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने आज से कई राज्य भर में कई पाबंदियां लागू कर दी है। जिसमें रात्रि 8:00 बजे तक सभी दुकाने बंद हो जाएंगी। जरूरत की दुकान है खुली रहेंगी।

रात 10:00 बजे से सुबह के 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू आज से लागू कर दिया गया है। राज्य भर में पुलिस पेट्रोलिंग करती हुई सभी दुकानों को प्रतिष्ठानों को बंद करवा रही है। अब सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है कि राज्य के सभी स्कूल सभी स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद किए जा रहे हैं। और यह आदेश भी 21 जनवरी तक लागू रहेगा।

लेकिन स्कूल कॉलेज के कार्यालय 50% उपस्थिति के साथ चल सकेंगे। ऑनलाईन शिक्षण कार्य संचालित किये जा सकेंगे। केन्द्र तथा राज्य के आयोग द्वारा आयोजित नियोजन संबंधी परीक्षाएँ तथा विभिन्न विद्यालय बोर्डों द्वारा आयोजित परीक्षाएँ संचालित की जा सकेंगी।

Exit mobile version