Home Culture मकर संक्रांतिः कब से शुरू होगा शुभमुहर्त, ऐसा करने से मिलेगा लाभ

मकर संक्रांतिः कब से शुरू होगा शुभमुहर्त, ऐसा करने से मिलेगा लाभ

देश को कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है। लेकिन इसी बीच हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा मकर संक्रांति आने वाला है। जो सरकार की पाबंदियों के बीच मनाया जायेगा। आमतौर पर मकर संक्राति को संक्रांत भी कहा जाता है जो 14 जनवरी को मनाई जाती है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्यकाल 14 जनवरी दोपहर 2 बजे के बाद से शुरू हो जायेगा। और जो श्रद्धालु उदयातिथि को मानते है वे श्रद्धालु 15 जनवरी को यह पर्व मनाएंगे।

इस पर्व के बाद ही घरों में सभी सुबह कार्य शुरू होंगे। मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे सभी शुभ कार्य शुरू होते हैं। बता दें कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति दोपहर के 2 बजे से बाद से शुरू हो रही है, जो 15 जनवरी के दोपहर बाद तक रहेगी। सभी पंचांगों के अनुसार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे के बाद हो रहा है।

मैथील पंचांग के अनुसार सूर्य धनु से मकर राशि में 14 जनवरी को ही प्रवेश कर रहा है। इसलिए 14 जनवरी को ही संक्रांत मनाया जाना अनुरूप है। लेकिन बनारस पंचांग के अनुसार उदयातिथि में संक्रांत मनाने का तर्क देते हैं। 14 जनवरी दोपहर में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद उदयातिथि 15 जनवरी पड़ने से बनारस पंचांग के विद्वान 15 जनवरी को मनाने की बात कह रहे हैं।

इस दिन क्या करें

इस दिन लोग सुबह नदी या सरोवर में स्नान करना चाहिए। लेकिन कोरोना को देखते हुए घर पर ही स्नान कर साफ़ कपड़े पहने। इसके बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सूर्य की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दौरान गायत्री मंत्र पाठ करना चाहिए। पूजा करने के बाद तिल, गुड़, दाल चावल आदि का दान करना चाहिए।

Exit mobile version