Home Others आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सतरंगी गोले में कैद हुआ सूरज

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सतरंगी गोले में कैद हुआ सूरज

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है। दोपहर में देहरादून के आसमान में सूरज को इंद्रधनुष के रिंग में कैद देखा गया। विज्ञान की भाषा में इस घटना को ‘सन हेलो’ (Sun Halo) कहा जाता है। इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया। ऐसा नजारा देखकर उनको मजा आ गया।

सूरज के चारों ओर एक इंद्रधनुषीय घेरा बन जाने को सन हेलो कहते हैं। सूरज जब पृथ्वी से करीब 22 डिग्री कोण पर पहुंचता है, तब ऐसा गोला बन जाता है, जिसे सन हालो के नाम से जाना जाता है। आसमान में नमी की वजह से ऐसा रिंग बनता है। गोलाकार हेलो खास तौर पर सिरस (Cirrus) बादलों से बनते हैं। यह पतले और अलग, बालों जैसे बादल होते हैं। आमतौर पर होलो 20,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर बनते हैं।

यह एक प्रकाशीय घटना है, लाखों हेक्सागोनल बर्फ क्रिस्टल में सूर्य के प्रकाश के अपवर्तन के कारण होता है। सन होलो को सन डॉग, सनबो या व्हर्लिंग रेनबो भी कहा जाता है। भारत में इस तरह की घटनाएं काफी दुर्लभ हैं लेकिन ठंडे देशों में यह घटना बेहद सामान्य है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version