Home Bihar Bihar Weather Update : 18 जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का...

Bihar Weather Update : 18 जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना

बिहार में दूसरी बार मानसून के आने के बाद भी बिहार में मानसून उतना सक्रिय नहीं है। लेकिन इसी बीच बिहार में मौसम विभाग के तरफ से 18 जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार की राजधानी पटना सहित 18 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। और दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित 20 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने राजधानी पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर मे मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तेज हवाओं के प्रभाव की संभावना जताई है।

और साथ ही दूसरी ओर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, भोजपुर, बक्सर, अलवर, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में हल्की बूंदा बांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में 28 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। और 9 से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की उम्मीद जताई गई है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version