Home Others अपने पैतृक आवास पर क्वारंटीन हुए मांझी और उनके परिवार सहित 18...

अपने पैतृक आवास पर क्वारंटीन हुए मांझी और उनके परिवार सहित 18 लोग

कोरोना के चपेट में आने वालो में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। बिहार से कोरोना संक्रमित होने वालों की लिस्ट में ताजा नाम पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) का है। जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा देवी, बहू दीपा मांझी, पीए गणेश पंडित सहित 18 संक्रमित हो गए हैं। सभी की कोरोना रिपोर्ट RTPCR जांच के बाद सामने आई है।

पूर्व सीएम मांझी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले उन्होंने एक ट़्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘बढते हुए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखा जाए, राज्यहित में यह कारगर फैसला होगा।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री की बीते 3 से 4 दिनों से तबीयत खराब थी। उन्हें सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत थी। परिवार के अन्य सदस्यों में भी इस तरह के लक्षण होने के बाद सभी की जांच हुई। इसके बाद उनके पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। मांझी के साथ ही उनका पूरा परिवार फिलहाल पैतृक आवास गया जिले के खीजरसराय प्रखंड के महकार में है। सभी होम क्वारंटाइन में हैं। और सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Exit mobile version