Home State आज इतने बजे जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

आज इतने बजे जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

BSEB 10th

Report by Manisha:

आज यानी 5 अप्रैल 2021 को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे दोपहर बाद 3.30 बजे एलान किया जाएगा। सोमवार को बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करने का ऐलान कर दिया। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 के परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 05.04.2021 को 3:30PM पर करेंगे।

आप अपना मैट्रिक का रिजल्ट यहां सबसे पहले देख सकेंगे, जल्द करें रजिस्ट्रेशन- Bihar Board 10th Result 2021

आपको बता दे वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in के “बोर्ड रिजल्ट्स” पेज पर भी चेक कर सकेंगे।

इससे पहले बिहार बोर्ड ने 20 मार्च को मैट्रिक परीक्षा के उत्तर भी जारी किया। बिहार बोर्ड ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और मातृभाषा समेत सभी विषयों में वैकल्पि प्रश्न दिए जिसके सही उत्तर के लिए आंसर जारी की गई है।

वहीं बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक लाना जरूरी है। ऐसे छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा जो एक या दो विषय में 30 फीसदी से कम नंबर लाएंगे।

आपको बता दें 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा आयोजन किया गया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र थे। वहीं 12 से 24 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया था।

Exit mobile version