Home State बिहार के बक्सर में टला बड़ा हवाई हादसा, चिनूक हेलीकाप्टर की आपातकालीन...

बिहार के बक्सर में टला बड़ा हवाई हादसा, चिनूक हेलीकाप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी !

chinuk helicopter emergency landing

भारतीय वायु सेना अपने शौर्य और वीरता के लिए जानी जाती है। अक्सर वायु सेना में युद्धाभ्यास के दौरान हवाई हादसे भी हो जाते हैं। हालिया मामला बिहार के बक्सर के सामने आया है जहां एक हवाई हादसा होते होते टल गया। बक्सर के मानिकपुर गाँव के हाई स्कूल में वायु सेना के चिनूक हेलीकाप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार लैंडिंग के दौरान एयरफोर्स के जवान मौजूद थे। हादसे के दौरान हेलीकाप्टर में करीब 20 विमान कर्मी सवार थे और हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है इनमे हवलदार, सिपाही और एसआई रैंक के कर्मी मौजूद थे ।

हेलीकाप्टर इलाहाबाद के एयरबेस से बिहटा के एयरबेस जा रहा था। रास्ते में पंखे में आयी तकनिकी खराबी से इसे बक्सर के मानिकपुर गाँव में लैंड कराना पड़ा। स्कूल के ग्राउंड में पानी भरा होने के कारण हेलीकाप्टर के चक्के पानी में धंस गए। वायुसेना के लोग हेलीकाप्टर की तकनिकी खराबी दूर करने की कोशिश में लगे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने विमान पर सवार सभी लोगो को स्कूल में ठहराया है। घटना की बारे में पता लगते ही वहां पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। वायुसेना के लोग तकनिकी खराबी की वजह पता करने में लगे हैं।

Exit mobile version