Home Bihar Bihar Petrol Diesel Price : बिहार के इन जिलों में महंगा हुआ...

Bihar Petrol Diesel Price : बिहार के इन जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जाने आज का रेट

बिहार में पेट्रोल और डीजल के दाम आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और हमला है। तेल कंपनियों ने बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर समेत कई शहरों में शनिवार, 16 जुलाई को तेल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। राजधानी पटना में अब पेट्रोल 82 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। वहीं मुजफ्फरपुर में तेल के दाम स्थिर हैं।

बिहार के अन्य जिलों की बात करें जिसमें गया और पूर्णिया जैसे कुछ शहरों हैं वहां पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट आई है। पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम में 16 जुलाई को सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। पटना में पेट्रोल 82 पैसे और डीजल 77 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया।

वहीं भागलपुर में भी पेट्रोल के दाम में 3 पैसे और डीजल में 2 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा बांका, बक्सर, मोतिहारी, गोपालगंज, जहानाबाद, किशनगंज, सीवान और सीतामढ़ी में भी शनिवार को तेल के दाम में इजाफा देखने को मिला।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version