Home State इस जगह छापेमारी करने गई बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर को भीड़ ने...

इस जगह छापेमारी करने गई बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर को भीड़ ने मार डाला, मचा हड़कंप

Bihar Police

बिहार के पुलिस अधिकारी की हत्या का एक और मामला सामने आया है। इससे पहले भी छापेमारी के दौरान कई पुलिस अधिकारियों की हत्या हो चुकी है। अभी हाल ही बीते 24 फरवरी को बिहार के सीतामढ़ी में शराब तस्करी होने और शराब की खेप उतरने की गुप्त सूचना पर  मेजरगंज के दारोगा दिनेश राम ने पुलिस फोर्स के साथ रेड की थी।

बता दें कि सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना घटित हुई थी। सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एक टीम ढेकसारा के पास एक गांव पहुंची। वहां थानाध्यक्ष को यह कहा गया कि चोरी के आरोपी का घर बंगाल के पांतापाड़ा में है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। तभी आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इतने में पुलिस टीम भी अपने को बचाने में जुट गई। लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। तभी थानाध्यक्ष जख्मी होकर गिर गए। जख्म इतना गहरा था कि मौके पर ही थानाध्यक्ष की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी सुरेश कुमार चौधरी, किशनगंज एसपी कुमार आशीष, इस्लामपुर, इस्लामपुर एसपी सचिन मक्कड़ सहित वरीय पुलिस अधिकारी इस्लामपुर अस्पताल पहुंचे। मृत थानाध्यक्ष पूर्णिया के जानकीनगर के रहनेवाले थे। इधर घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस ने बंगाल के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। किशनगंज पुलिस उन्हें लेकर किशनगंज पहुँच रही है।

Exit mobile version