Home State पटना-शराब पकड़ने गई पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला वर्दी तक फार दी

पटना-शराब पकड़ने गई पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला वर्दी तक फार दी

patna police

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के विकासनगर में बुधवार की रात शराब बरामद करने गई पुलिस पर शराब धंधेबाजों और उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के साथ हमलावरों ने क्विक मोबाइल के एक जवान समेत दो सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी।

बुधवार की रात करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद शराब कारोबारी विकास कुमार को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लेकर ले गए। वहीं पुलिस विकास के साथी मनोज दुबे को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लायी है। उसके पास से पुलिस ने 20 बोतल शराब बरामद की है। पकड़ा गया आरोपित मनोज मूलरूप से आरा का रहने वाला है। 

मौजूदा समय में वह दीघा इलाके में किराए के मकान में रहता है। विकास पूर्व सरपंच का भांजा है। वह विकासनगर में रहता है। दीघा थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि पुलिस विकास को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है। इनके द्वारा शराब की बड़ी खेप मंगवाई है। 

शराब बरामद करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह पहला मौका नहीं है जब शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया गया हो। इससे पूर्व जक्कनपुर इलाके में शराब बरामद करने गई पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने जानलेवा हमला कर दिया था। यही नहीं एक दारोगा की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी थी। इस मामले में करीब दस आरोपित जेल भेजे गये थे।

Exit mobile version