Home State बिहार को विभन्न सरकारी अस्पतालों को जल्द मिलेगा 6296 नए डॉक्टर

बिहार को विभन्न सरकारी अस्पतालों को जल्द मिलेगा 6296 नए डॉक्टर

doctors

बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में में जल्द ही 6296 नए डॉक्टर्स की तैनाती होगी। बिहार के नियमित नियुक्ति प्रणाली के तहत ये सभी नियुक्ति होगी। इनमें 3706 विशेषज्ञ डॉक्टर और 2590 सामान्य डॉक्टर शामिल हैं।

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इन डॉक्टर्स की नियुक्ति प्रणाली को जल्द से जल्द किया जा रहा। इस बहाली प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में खुछ हद तक चल रही दिक्कतों का समाधान होने की उम्मीद है। इन सब चिकत्सको की नियुक्ति अलग अलग सरकारी अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से की जाएगी।

आयोग से अनुशंसा मिलते ही डॉक्टरों का पदस्थापन होगा
विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से तकनीकी सेवा चयन आयोग को नए डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर अधियाचना भेजी गयी थी। तकनीकी सेवा आयोग ने डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग से डॉक्टरों की नियुक्ति की अनुशंसा प्राप्त होते ही सभी डॉक्टरों का पदस्थापन विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कर दिया जाएगा।

Exit mobile version