Home State Bihar Weather Update : बिहार में कड़ाके की ठण्ड, लगातार गिर रहा...

Bihar Weather Update : बिहार में कड़ाके की ठण्ड, लगातार गिर रहा तापमान

बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से ही राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही राज्य में शीत लहर का कहर भी बढ़ गया है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रही है। राज्य में अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम कैसा रहा इसे लेकर पटना मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में परिवर्तन भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखी गयी। यह औसतन 17 से 19 डिग्री के बीच रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। रविवार को मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना रहा, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ के कारण कनकनी और बढ़ेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version