Home State Bihar Weather Update : सूबे में हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे...

Bihar Weather Update : सूबे में हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगा ठंड

बिहार में आये दिन ठण्ड बढ़ते जा रहा हैं। रविवार की दोपहर के बाद से ही राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये दिखे। जिस वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई देखने को मिली है। और जिस कारण सोमवार को भी अधिकतम तापमान ने गिरावट और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में सोमवार को बादल छाये रहेंगे। साथ ही दिन का तापमान तीन-चार दिनों तक नीचे आएगा। जिस कारण कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का अनुमान 27 दिसंबर, सोमवार का ही था। लेकिन अब मौसम विभाग ने Weather Update देते हुए बिहार में बारिश का अनुमान 28 दिसंबर, मंगलवार को बताया है। फिर 29 दिसंबर, बुधवार को बारिश का दायरा और भी ज्यादा बढ़ेगा। इसके बाद बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठण्ड की दस्तक होगी। यह स्थिति 31 दिसंबर के बाद ही ठीक हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान गया में 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी पटना में भी मौसम बदलने लगा है। रविवार, 26 दिसंबर को दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बरकरार रहा। अगले 48 घंटे तक मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बिहार के अन्य जिले जैसे फारबिसगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, नालंदा, नवादा, बक्सर और गोपालगंज में न्यूनतम तापमान में कम कमी देखने को मिली।

Exit mobile version