Home Bihar INS रणवीर धमाका में शहीद हुए बिहार के लाल अरविंद, 19 साल...

INS रणवीर धमाका में शहीद हुए बिहार के लाल अरविंद, 19 साल से भारतीय नौसेना में थे कार्यरत

बीते दिन मुंबई में भारतीय नौसेना के डॉकयार्ड पर युद्धपोत INS रणवीर में धमाका हुआ। यह धमाका आईएनएस रणवीर के छिछले हिस्से में हुई। इस धमाके के बाद 3 नौसैनिकों के शहीद होने की खबर सामने आई। और कुछ नौसैनिकों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। शहीद हुए नौसैनिकों में से एक बिहार के रहने वाले थे। जो पिछले महीने ही पंचायत चुनाव के दौरान घर आये थे।

INS रणवीर में हुए धमाके में शहीद हुए अरविन्द, बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे। के होनहार शहीद हो गए। शहीद हुए 38 वर्षीय अरविन्द का पूरा नाम अरविन्द कुमार सिंह है और वो मढौरा (गौरा ओपी) के सिसवां गांव के रहने वाले हैं। अरविन्द के शहीद होने की खबर गाँव जैसे ही पहुंची वैसे ही गाँव का माहौल मातम में बदल गया।

सिसवा निवासी महात्मा सिंह के बड़े बेटे अरविन्द कुमार सिंह ने साल 2003 में इंडियन नेवी को ज्वाइन किया था।। 2007 में उनकी शादी नीलू सिंह से हुई थी। उनका एक लड़का दिव्यांक कुमार और दो लड़की दीपिका कुमारी और मोनाली कुमारी है। जो उनके साथ ही रहते हैं। अरविन्द की पोस्टिंग विशाखापत्तनम में थी और वह मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड पर युद्धपोत पर युद्धाभ्यास के लिए गए थे। जहां युद्धाभ्यास से लौटते वक्त धमाका हुआ और उनकी मौत हो गयी। शहीद अरविन्द पिछले साल दिसंबर में पंचायत चुनाव के समय अपने घर आए थे। और 12 दिसम्बर को वापस अपने ड्यूटी पर लौट गए थे।

आपको बता दें कि मंगलवार, 18 जनवरी को मुंबई में युद्धपोत INS रणवीर में ब्लास्ट हुआ था। इसमें भारतीय नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, INS रणवीर युद्धाभ्यास के बाद पूर्वी बेसपोर्ट पर लौट रहा था और उसी दौरान इसमें ब्लास्ट हुआ।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version