Home State बिहार में मौसम के मिजाज़ में बदलाव, कई जिलों में आंशिक बारिश...

बिहार में मौसम के मिजाज़ में बदलाव, कई जिलों में आंशिक बारिश के आसार !

rain in patna

अभी तक उमस भरी गारी झेल रहे बिहार में अब आने वाले दिनों मौसम में बदलाव की उम्मीद है। पिछले 24 घंटो में राज्य के कई जिलों में बारिश जैसी गतिविधियां बनी है। पटना में लगातार दूसरे दिन रात में बारिश हुई। सोमवार को तेज़ धुप के कारण पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर से उमस से परेशान लोगों को आधे घंटे की तेज़ बारिश के बाद उमस से राहत मिली।

शाम को आंशिक बूंदाबांदी हुई लेकिन रात साढ़े दस बजे के बाद तेज़ बारिश से गर्मी से निजात मिली। अगले 24 घंटों में भी राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में आंशिक बारिश के आसार है। फिलहाल मानसून की ट्रफ रेखा बिहार के किसी भी हिस्से से नहीं गुजर रही है। इस वजह से मानसून की बारिश में कमी भी आई है। राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के आसार हैं।

असल में उत्तर ओडिशा की ओर डीप डिप्रेशन बनने की वजह से मौसम में बदलाव आया है। उत्तरप्रदेश के भी कई ज़िलों में बादलों की आवाजाही बनी रही तो कई जिलों में बादल भी बरसे। कई जिलों तेज़ हवा और आंधी भी आई तो कहीं बिजली चमकी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की

Exit mobile version