Home State Chhath Market in Patna : छठ में पटना मार्केट का हाल

Chhath Market in Patna : छठ में पटना मार्केट का हाल

लोक आस्था के महापर्व के चार दिनों वाले इस त्योहार के लिए पुरे बिहार में मार्केट सज चूका है। 4 दिवसीय छठ पूजा के लिए लोग हर्ष और उल्लास से सराबोर हैं। पटना के मार्केट में लोग छठ की के लिए खरीदारी करने पहुँच चुके हैं। पिछले साल Covid 19 की वजह से छठ पूजा के मार्केट से और घाटों से छठ की रौनक खो गयी थी। लेकिन इस साल कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने लोगों को कोरोना गाइडलाइन के तहत छठ घाटों पर जाने की अनुमती दी है। अगर पटना के मार्केट की बात करें तो खुदरा मंडी कदमकुआं, जीपीओ गोलंबर, राजेन्द्रनगर, आयकर गोलंबर, कंकड़बाग, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, पाटलिपुत्रा, बेली रोड, सगुना मोड़, जगदेव पथ, पुनाईचक समेत अन्य इलाकों में स्थाई और अस्थाई फलों की दुकानों से बाजार सज चुका है। इस साल फल बीते साल की तुलना कई फीसदी महंगे हैं, लेकिन महंगाई के बावजूद भी कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद की जा रही है।

Exit mobile version