Home Bihar जनता दरबार में भड़के CM नीतीश कुमार, जानें कारण

जनता दरबार में भड़के CM नीतीश कुमार, जानें कारण

लोक शिकायत निवारण कानून के तहत हुए निर्णय के अनुपालन में कोताही को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। नीतीश कुमार ने इस बात पर नाराजगी जताई है, कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्णय का अनुपालन क्यों नहीं हो रहा है। सोमवार को जनता के दरबार में कई फरियादियों ने इससे संबंधित शिकायतें सीएम नीतीश से की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अपने प्रधान सचिव को यह निर्देश दिया है।

जनता दरबार में पहुंचे एक फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि सड़क पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वहीं एक अन्य फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि पिछली बार हम आपके जनता दरबार में एक पुल निर्माण कराने को लकेर आये थे। त्रिवेणीगंज में पुल बनाने की हमने मांग की थी। लेकिन आज तक उस पर कोई प्रगति नहीं हुई। आपके आदेश के बाद भी कुछ नहीं हुआ। आप बोले थे कि काम हो जायेगा। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को फोन लगाया और कहा कि ये पिछली बार भी जनता दरबार में आए थे। हमने पुल बनाने को कहा था। ये बता रहे हैं कि उसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। आप इसे देखिए और काम कराइए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version