Home State अगले 48 घंटे के लिए पटना सहित इन 14 जिलों में शीतलहर...

अगले 48 घंटे के लिए पटना सहित इन 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, गया और नालंदा सहित राज्य के लगभग 14 जिलों में आने वाले 48 घंटे में शीतलहर को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य में एक दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। सतह से एक किलो मीटर ऊपर तक पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र भी राज्य के मध्य भाग में समुद्र तल से 1.5 किलो मीटर और 3.1 किलो मीटर तक बना हुआ है।

इस तरह के मैसम के प्रभाव से अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम में स्थित बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के साथ दक्षिण मध्य बिहार पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में मौसम का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान ठंड का असर अधिक देखने को मिलेगा। राज्य के एक दो स्थान पर घना कोहरा छाए रहने को लेकर भी अलर्ट किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में राज्य का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। राज्य का सबसे कम तापमान वाला जिला गया रहा जहां 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना 6.7 डिग्री, भागलपुर 8.4 डिग्री, पूर्णिया 8.3 डिग्री, वाल्मीकि नगर 8.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर 9.6 डिग्री , दरभंगा 9.2 डिग्री, मोतिहारी 8.5 डिग्री, शेखपुरा 8.0 डिग्री, औरंगाबाद 6.4 डिग्री, नालंदा 6.7 डिग्री, और समस्तीपुर 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा घना कोहरा पूर्णिया में देखने को मिल रही है।

Exit mobile version