Home State बिहार में शुरू हुई शीत लहर और कोरोना का कहर, बंद हुए...

बिहार में शुरू हुई शीत लहर और कोरोना का कहर, बंद हुए स्कूल

बिहार में बढ़ते ठण्ड को देखते हुए बिहार में कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। राज्य में शीत लहर को देखते हुए राजधानी पटना के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। शीत लहर में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी ने जिला के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां बंद करने का फैसला लिया है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की ओर से 2 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार जिले में 3 जनवरी से 8 जनवरी 2022 तक कक्षा 8 तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद किया गया है। डॉ चंद्रशेखर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया है।

बिहार में बीते साल बारिश होने के बाद बिहार में ठंड बढ़ता ही जा रहा है। बीते 2-3 दिन से सूबे में शीत लहर की वजह से सर्दी बढ़ गई है। राजधानी पटना सहित आसपास के जिलों के लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पटना के अलावा औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version