Home State दरभंगा ब्लास्ट के आरोपियों की कड़ी सुरक्षा में पटना हाई कोर्ट में...

दरभंगा ब्लास्ट के आरोपियों की कड़ी सुरक्षा में पटना हाई कोर्ट में हुई पेशी,सिकंदराबाद से हुए थे गिरफ्तार।

दरभंगा ब्लास्ट के आरोपियों को आज कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के हाई कोर्ट में पेसि हुई। उन्हें गुरुवार को ही सिकंदराबाद से पटना NIA की टीम ले के आई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच आज उन्हें NIA की विशेष अदालत में पेश किया गया। सिकंदराबाद से गिरफ्तार करने के बाद नासिर और इमरान को NIA की टीम अपने साथ उन्हें रिमांड के लिए ले गई थी।

नासिर और इमरान को दरभंगा ब्लास्ट मामले में सिकंदराबाद से जून के आखिर में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया था। इसके बाद पूछताछ के लिए इनके साथ कैराना से दबोचे गए कफिल को भी रिमांड पर लिया गया। हालांकि पिछले सप्ताह कफिल को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं नासिर और इमरान का दोबारा रिमांड लिया गया था। बीते रविवार को एनआईए इन दोनों को अपने साथ ले गई थी।

Exit mobile version