Home Bihar IAS पूजा सिंघल के बिहार-झारखंड के इन ठिकानों पर फिर ED की...

IAS पूजा सिंघल के बिहार-झारखंड के इन ठिकानों पर फिर ED की रेड

झारखंड सरकार के खनन विभाग की आईएएस पूजा सिंघल के ऊपर से अभी ED की तलवार हटने का नाम नहीं ले रही है। आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई में फिर से छापा पड़ा है। ED ने मंगलवार, 24 मई को फिर से छापेमारी की है। ईडी की टीम पूजा और उनके संबंधियों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक रांची और मुजफ्फरपुर के 6 ठिकानों पर आज सुबह 7:30 बजे से ईडी की टीम रेड की कार्रवाई कर रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार ईडी को अब अनील झा नामक शख्स की तलाश है। अनील झा के नेताओं और नौकरशाहों से बेहतर ताल्लुकात हैं। माना जा रहा है कि पैसे के लेनदेन में उसकी अहम भूमिका है। अनील झा ही पैसे पहुंचाने का काम करता था। ईडी इसकी तस्दीक करना चाहती है कि पूजा सिंघल के स्टोरी में यह नया कैरेक्टर और क्या क्या काम किया करता था।

बता दें, ED ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पिता कामेश्वर झा का के मकान में छापेमारी कर रही है। कामश्वर झा मुजफ्फरपुर में बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी के तौर पर काफी समय तक कार्यरत थे। झारखंड बंटवारे के बाद वे झारखंड चले गए और रांची के साथ साथ दुमका में सक्रिय रहे थे। माना जा रहा है कि अनील झा अभिषेक के पिता कामेश्वर झा का आदमी था।

इन्हीं कारणों के कारण ED मुजफ्फरपुर में कामेश्वर झा के आवास पर भी कार्रवाई कर रही है। मनी लाउंड्रिंग और मनरेगा घोटाला के संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में पूजा सिंघल, पति अभिषेक झा और उसका सीए सुमन सिंह फिलहाल जेल में हैं। सुमन सिंह के ठिकानों से ईडी की छापेमारी के दौरान 19 करोड़ से भी अधिक की रकम बरामद की गयी थी। पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा द्वारा बनाए गये पल्स हॉस्पीटल में शेल कंपनियों के पैसे लगाने का आरोप है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version