Home State AIMIM के पांच विधायकों ने एकसाथ मिलकर CM नीतीश कुमार से की...

AIMIM के पांच विधायकों ने एकसाथ मिलकर CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, वजह…

AIMIM

Report by Manisha:

बिहार के राजनीतिक गलियों से बड़ी खबर आ रही है कि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन मुस्लिम के पांच विधायकों ने एकसाथ मिलकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और ये मुलाकात पटना में एक अने मार्ग स्थित सीएम हाऊस में हुई है।

अचानक हुई इस मीटिंग के बाद से ही बिहार में राजनीतिक बहस बहुत तेज हो गई है। क्या AIMIM के विधायक जेडीयू में जाएंगे? जबकि AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख़्तरुल ईमान ने मीटिंग के बाद कहा कि हमारे विधायक सीमांचल के विकास के लिए मुलाक़ात करने गए थे। वही पर AIMIM के विधायकों की सीएम नीतीश से अचानक हुई मुलाकात ने कड़ाके की ठंड के बीच बिहार की राजनीति को और ज्यादा गर्मा दीया है। इसी के साथ राजनीतिक कल्पना का दौर भी शुरू हो चुका है। चर्चा ये है कि ये सभी विधायक जल्द ही पाला बदलकर जेडीयू का हाथ थाम सकते है। वही दूसरी और विधायक बार-बार यही कह रहे हैं कि सीमांचल क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर इनलोगों ने सीएम नीतीश से मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में AIMIM ने सूबे के सभी सियासी दलों को चौंकाते हुए 5 सीटें जीत लिया था। वही AIMIM को बिहार की पांच सीटों पर जीत मिली हैं, इनमें अमौर, कोचाधाम, जोकीहाट, बायसी और बहादुरगंज सीट है। इस जीत से पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने इससे उत्साहित होकर ही पश्चिम बंगाल चुनाव लड़ने का फैसला किया है और पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। भले ही AIMIM अध्यक्ष दूसरे राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार में जीतने वाले विधायकों लेकर पार्टी थोड़ा आशंकित हैं।

आप को बता दें कि बिहार चुनाव में इस बार सत्ताधारी एनडीए और आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। एनडीए को 125 सीटें से यानी बहुमत से 3 सीटें ज्यादा आई हैं। दूसरी ओर महागठबंधन को 110 सीटें आई हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टियां अपने विधायकों को संभालने की कोशिश में जुटी हुई हैं। यही वजह है कि एआईएमआईएम ने अपने विधायकों को हैदराबाद बुला लिया। अब एक बार फिर सीएम नीतीश से मिलने के बाद इन विधायको के बीच राजनीतिक बहस का दौर शुरू गया है।

Exit mobile version