बिहार के राजनितिक गलियारों से यह ख़बर आ रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के मृत्यु के बाद राज्य के दलित वर्ग के नामी चेहरा जीतन राम मांझी अब रिटायरमेंट के लिए इक्छुक नज़र आ रहे है। राज्ये के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी अब पूर्ण रूप से रिटायरमेंट के लिए तैयार है। पिछले कई दिनों से वह इस विषय पर संकेत देते दिख रहे कि वह कभी भी रिटायरमेंट ले सकते है।
हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात-चित के दौरान कहाँ की अब उनकी उम्र हो चली है। 36 साल से राजनीती में शामिल है और करीबन 34 वर्ष से सदन की सदस्यता रखते है। इसके साथ ही वह फिलहाल चल रहे बिहार विधानसभा मानसून सत्र पर भी बयान देते दिखे और कहाँ कि इतने वर्षो में कई दौर देखें है लेकिन अब जो सदन का हाल हो चला है और जिस प्रकार की प्रक्रिया हो रही वह निंदा करने योग्य है। इसी के बाद उनका सीधा बयान भी आया कि “हो सकता यह मेरा इस सदन का आखिरी कार्यकाल हो।”
उनके इस संकेत से बिहार के राजनितिक गलियारों में काफ़ी हलचल मच गई है। लेकिन मांझी के पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) इस विषय पर कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया है। सोचने कि बात यह है कि क्या वह पूर्व मुख्यमंत्री के नाम के साथ ही रिटायरमेंट लेंगे या आखिरी बार राज्यसभा सदस्य या राज्यपाल का पद आहिल कर इस पर फिर फ़ैसला लेंगे।