Home State इतने फरवरी से पटना से सूरत जा सकते है ढाई घंटे में

इतने फरवरी से पटना से सूरत जा सकते है ढाई घंटे में

Flights

अब तक पटना से सूरत के लिए सीधी उड़ान नहीं होने से नौ से दस घंटे का समय लग जाता था। पटना से सूरत आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सूरत-पटना के बीच स्पाइस जेट की सीधी विमान सेवा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। नई सेवा शुरू होने से हवाई यात्री ढाई घंटे में यात्रा पूरी कर सकेंगे।

सूरत एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से ट्वीट कर इस नई विमान सेवा की जानकारी दी गई है। फ्लाइट संख्या एसजी 432 दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरेगी और सूरत एयरपोर्ट पर दोपहर 2.55 बजे पहुंचेगी। साथ ही यात्रियों के किराए में 25 से 50 प्रतिशत से अधिक की बचत होगी। 

वापसी के क्रम में यह सूरत से विमान संख्या एसजी 431 बनकर शाम 3.25 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.50 बजे पटना पहुंचेगी। यह विमान सेवा फिलहाल 22 फरवरी से 27 मार्च के बीच हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। इस रूट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है।

Exit mobile version