Home State गया रेलवे स्टेशन परिसर में हो रहा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान…

गया रेलवे स्टेशन परिसर में हो रहा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान…

Gaya

हम देशवासियों के लिए राष्ट्रीय ध्वज गर्व का पात्र हैं। लेकिन क्या आप लोगो को पता है की राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक सख्त आचार संहिता भी है, जिसका पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।
इनमे से एक नियम ये भी कहता है की तिरंगे का कोई भी हिस्सा फटा नही होना चाहिए। लेकिन लगता है गया स्टेशन पर स्थित रेलवे कर्मचारियों को इस बात का ज्ञात नही है। ये तस्वीरें और वीडियो शुक्रवार की सुबह गया जंक्शन के परिसर के भीतर से ली गई हैं। इनमे आप साफ देख सकते है की हवा में लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज किनारों से फटा हुआ है।

अब इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। क्या आम नागरिकों और रेलवे कर्मचारियों का ये कर्तव्य नही बनता की राष्ट्रीय ध्वज का मान रखे। हमे उम्मीद की है की हमारी इस खबर से कोई बदलाव जरूर आयेगा। साथ ही रेलवे कर्मचारियों से ये बिनती है की कृपया इस राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और जिम्मेदार इंसान पर इसके लिए कानूनी कारवाई करे।

Exit mobile version