Home State UP विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर JDU ने किया बड़ा ऐलान

UP विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर JDU ने किया बड़ा ऐलान

Nitish Kumar

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को यह ज़िम्मेदारी भी सौंपी की वह राज्य के सभी जिला अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की नीतियों और राजनैतिक उपलब्धियों के बारे में राज्य के लोगों को विस्तार से बताएं। लोगों को यह भी बताया जाए कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए कौन-कौन से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि जदयू यूपी में ग्राम पंचायत के चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। 

जदयू अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा। इसके लिए पार्टी ने व्यापक तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के पार्टी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को दिल्ली में संपन्न बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि पार्टी ने दूसरे राज्यों में अपने विस्तार को अमली जामा पहनाना आरंभ किया है और इसी के तहत  पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए अपार संभावनाएं हैं और जरूरत इस बात की है कि हम अपनी ताकत को पहचानें और उसके अनुरूप कदम उठाते हुए चुनावों में सफलता हासिल करें।

उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, प्रधान महासचिव सुशील कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, शैलेन्द्र प्रसाद, हरिशंकर पटेल, भरत पटेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पटेल, रमेश उपाध्याय, मनीष नंदन आदि भी मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश जदयू अध्यक्ष को बूथ कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, विधानसभा कमेटी, विधानसभा प्रभारी जिला कमेटी, लोकसभा प्रभारी कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में 12 फरवरी को फिर से एक बैठक राष्ट्रीय कार्यालय में होगी।

Exit mobile version