Home State राजधानी पटना के पाश इलाका में लड़की के साथ रेप कर वीडियो...

राजधानी पटना के पाश इलाका में लड़की के साथ रेप कर वीडियो बना किया वायरल

women-molested-by-inappropriate-images

CM नीतीश ने चुनावी दंगल में अपने शासन के बारे में काफी अच्छा बयानबाजी किये थे। उन्होंने कहा था कि उनके शासन में जंगलराज खत्म हो चुका है, जो कहीं न कहीं गलत साबित हो रहा है। बता दें बिहार की राजधानी पटना में किडनैप कर चलती कार में छात्रा से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वैसे ये घटना बीते सात मार्च की है। पीड़ित छात्रा के मुताबिक पिस्टल के बल पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ किडनैप किया और उससे चलती कार में दुष्कर्म करने का वीडियो भी बना लिया अब आरोपित रेप का वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। वहीं मुंह खोलने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। छात्रा के मुताबिक आरोपित ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया।

इस मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया। वाकया रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

इसके साथ पीड़िता ने बताया कि  दुष्कर्म के बाद वह दो दिन तक उसे अपनी बहन के घर में बंधक बनाये रहा। शुक्रवार की सुबह छह बजे उसे घर छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो, रेप और अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है।

Exit mobile version