Home Others जानिए आने वाले त्योहारों के बीच पटना के सिनेमा घरों में कितनी...

जानिए आने वाले त्योहारों के बीच पटना के सिनेमा घरों में कितनी फिल्मे हो रही रिलीज़।

cinepolis patna

कोरोना महामारी के कारण बिहार के सभी सिनेमा हॉल लंबे समय से बंद पड़े थे। जिसके बाद से पिछले महीने सरकार की घोषणा के बाद सभी सिनेमा घरों को खोल दिया गया था। अनलॉक के तहत खुलने की अनुमति तो मिल गई थी। मगर कोई भी फिल्म बड़े परदे पर देखने के लिए रिलीज़ नहीं हो रही थी।

राजधानी पटना की बात करें तो, कोविड के नियमों के अनुकूल, सभी सार्वजनिक स्थलो को खोला जा रहा है। और अब जब सिनेमा घर भी खुल रहे है ऐसे में पटना के लोग अपने घरों से निकल कर भी मूवी देखने का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में लोगो के लिए पटना के कुछ सिनेमा घरों ने सुविधाजनक काम भी किया है। सिनेपोलिस सिनेमा हॉल में अपने बड़े अपर्दे पर इस महीने से लगने वाली सारी बड़ी फिल्मों की लिस्ट निकाली है। ताकि पटनावासियों को अपनी पसंद की फिल्म चुनने और हॉल की टिकट करवाने में कोई परेशानी न हो।

• 9 अक्टूबर राम राज्य
• 11 अक्टूबर द स्टोरीटेलर
• 15 अक्टूबर वेनम (venom)
• 15 अक्टूबर हौंसला रख
• 22 अक्टूबर रूप लपेटा
• 4 नवंबर गोलमाल 5
• 4 नवंबर गुलाब जामुन
• 5 नवंबर सूर्यवंशी
• 5 नंबर इटर्नल्स
• 6 नवंबर अतरंगी रे
• 9 नवंबर तेजस
• 19 नवंबर बंटी और बबली 2
• 19 नवंबर भूल भुलैया 2
• 26 नवंबर सत्यमेव जयते 2
• 5 दिसंबर लाल सिंह चड्डा

Exit mobile version