Home State Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार में आज...

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार में आज और कल हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से आये दिन ठण्ड को ले कर नए अपडेट और अलर्ट जारी की जा रहे हैं। और अब मौसम विभाग की और से बिहार में आज और कल बारिश को ले कर अलर्ट जारी किये गए हैं। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 28 और 29 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है। बीते 1-2 दिन में सूबे के आसमान में बादल छाए दिख रहे हैं। जिस वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। और पिछले 24 घंटे में सूबे के आसमान में बादल में भी वृद्धि दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के बाद बुधवार और गुरुवार को शीतलहर की स्थिति बन सकती है। बिहार के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है और पुरवा के लगातार प्रवाह से बारिश की अनुकूल स्थिति बनी हुई है। विभाग के मुताबिक बिहार के कई हिस्सों में मध्यम तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 29 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि बिहार में एक दो जगह बिजली गिरने की भी संभावना हो सकती है।

Exit mobile version