Home State बांका में नाबालिग से दुष्कर्म, फोटो किया वायरल, मौलवी समेत 2 पर...

बांका में नाबालिग से दुष्कर्म, फोटो किया वायरल, मौलवी समेत 2 पर FIR

Rape-With-Minor

बिहार के बांका जिले के धोरैया के एक गांव में शौच के लिए घर के पीछे गई नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच वायरल किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने धोरैया थाना में आवेदन देते हुए रणगांव बुजुर्ग गांव निवासी मो. शमशेर एवं उसके पिता मौलवी युनूस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

पुलिस को दिये आवदेन में नाबालिग ने बताया है कि 19 मई को जब मैं शौच के लिए अपने घर के पीछे गई तो इसी दौरान मो. शमशेर वहां पहुंच कर मेरे साथ  दुष्कर्म करते हुए फोटो खिंच लिया। इसके पहले भी 9 मई को मेरे साथ जोर जबरदस्ती करते हुए शमशेर ने दुष्कर्म किया था। लेकिन उस वक्त समाज में लोक लाज के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब दुबारा शमशेर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया तो पूरी घटना की जानकारी अपने परिजन को दी।

पीड़िता ने बताया कि जब मेरे पिता शमशेर के घर पहुंचे तो उसके पिता ने बदसलूकी की और भद्दी भद्दी गालियां देकर भगा दिया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की ओर से मिले आवेदन के आधार पर शिकायत दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version