Home State गर्लफेंड के महंगे शौख को पूरा करने के लिए मोबाइल झपटने वाले...

गर्लफेंड के महंगे शौख को पूरा करने के लिए मोबाइल झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Sinker

Report by Manisha:

बिहार के पटना से हवाई अड्डा थाने की पुलिस ने मौज-मस्ती व नशा करने के साथ गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए मोबाइल झपटने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन दोनों के पास से पुलिस ने झपटा गया तीन महंगा मोबाइल और चोरी की बाइक भी जब्त की है। पकड़े गये आरोपितों में रूपसपुर का साहिल कुमार तथा सनोज कुमार शामिल हैं। इन दोनों ने दानापुर से एयरपोर्ट क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

मोबाइल झपटकर भागते वक्त धराये

हवाई अड्डा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया की गुरुवार की दोपहर में ये दोनों फुलवारीशरीफ गुमटी के पास से एक राहगीर से मोबाइल झपट कर भाग रहे थे। तभी पीड़ित के शोर करने पर दोनों फुलवारीशरीफ गुमटी से जगदेव पथ की ओर भागने लगे। गश्ती दल के सिपाहियों ने तिराहे पर मौजूद थे, जब दोनों को रोकने का प्रयास किया तो वह हड़बड़ा कर गिर पड़े। ऐसे में पुलिस ने दोनों को धर-दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वह मोबाइल झपटकर भाग रहे थे।

तलाशी लेने पर उनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि बरामद मोबाइल राहगीरों से झपटा गया है। बाइक भी चोरी की है। पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि वे नशे के आदी हैं। मौज-मस्ती करने के साथ ही गर्लफ्रेंड को मंहगे कपड़े दिलाने, होटलों में खाना खिलाने सहित अन्य डिमांड पूरी करने के लिए पिछले कई माह से मोबाइल झपट रहे हैं। महंगे मोबाइल वह दो-चार हजार रुपये में ही बेच देते थे। इसके एवज में मिले पैसों से वह अपने व गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करते थे।

दो बार नशा विमुक्ति केंद्र में भी जा चुका है साहिल

हवाई अड्डा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों स्मैक, चरस के आदी हैं। पकड़ा गया साहिल अत्यधिक नशा करने के चलते दो बार नशा विमुक्ति केंद्र में भर्ती भी रहा है, लेकिन नशे की लत नहीं छोड़ी।

Exit mobile version