Home Others बिहार से अब चलेंगी उत्तर प्रदेश और झारखण्ड के लिए 112 नई...

बिहार से अब चलेंगी उत्तर प्रदेश और झारखण्ड के लिए 112 नई बसें !

BUSES FOR TOURISM

अब पटना से दूसरे राज्यों में सफर करने के लिए यात्रियों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिहार सरकार पटना से दरभंगा, समस्तीपुर, सासाराम, जमुई, बांका, पाली, भभुआ, औरंगाबाद, भीट्ठामोड़, मानपुर समेत, झारखंड व उत्तर प्रदेश के शहरों के बीच परिचालन के लिए बसों की संख्या बढ़ाने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम राज्य के भीतर 50 रूटों पर, झारखण्ड के 10 रूटों पर एवं उत्तर प्रदेश के 6 रूटों पर बसों के परिचालन की संख्या बढ़ाने जा रहा है। निगम के द्वारा 66 रूटों पर 370 नई बसें चलाई जाएंगी।

बिहार के अंतरक्षेत्रीय एवं अंतरराज्यीय के विवरण, आवेदन के प्रारूप एवं बसों के परिचालन सम्बंधित सभी जानकारियां परिवहन विभाग द्वारा वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इन रूटों पर बसों के परिचालन को इच्छुक लोग परिवहन विभाग की साइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निगम में आवेदन करने की आखरी तिथि 25 अक्टूबर है। निगम के मुताबिक बिहार से उत्तर प्रदेश के लिए 82 बसें बढ़ेंगी। जबकि बिहार और झारखण्ड के बीच 34 बसें और चलाई जाएंगी। बात करे बिहार के अंदर की तो यहां के विभिन्न रूटों पर कुल 254 बसें बढ़ाई जाएंगी।

पटना से देवरिया, दरभंगा से भदोही होते वाराणसी, छपरा से बलिया, पटना से आरा बक्सर के रास्ते वाराणसी, पटना से हाजीपुर, सीवान के रास्ते गोरखपुर और गया से सासाराम के रास्ते सारनाथ के बीच बसों की संख्या बढ़ेगी। इन रूटों पर बसें बढ़ने से इनके आपास के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। उधर, बिहार व झारखंड के बीच भी पर्यटन की दिशा में संबंध प्रगाढ़ होंगे।

Exit mobile version