Home Others State योगी सरकार 2.0 के एक माह के पूरे होने पर घर घर...

योगी सरकार 2.0 के एक माह के पूरे होने पर घर घर घूमेगी सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित रखे जाने पर जोर दिया है। यूपी में योगी सरकार 2.0 के एक माह के पूरे होने पर हुई विशेष कैबिनेट बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशेष निर्देश जारी किया।

सीएम योगी ने 18 मंडलों के लिए 18 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को सप्ताह में शुक्रवार से रविवार के बीच जाने को कहा गया। बैठक में सीएम ने कहा कि महिला सुरक्षा, एससी-एसटी के प्रकरणों में अभियोजन की स्थिति, पुलिस पेट्रोलिंग, बाल यौन अपराध, व्यापारियों की समस्याओं, गैंगस्टर पर कार्रवाई आदि का पूरा विवरण लेंगे।

उपमुख्यमंत्री की टीम में एक-एक राज्यमंत्री रखा गया है। शेष तीन सदस्यीय मंत्री समूह गठित किए गए हैं। पहले चरण में प्रदेश भ्रमण करने के बाद मंत्री समूहों का रोटेशन प्रणाली के तहत दूसरे मंडलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। हर टीम को एक जिले में कम से कम 24 घंटे रहना होगा। टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ मंत्री कम से कम दो जिलों का भ्रमण करें। शेष मंत्री गणों को सुविधानुसार एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि भ्रमण के बाद मंत्रियों रिपोर्ट के आधार पर राज्य की नीति का निर्धारण किया जाएगा। इसी के आधार पर हर जिले के लिए अलग-अलग मॉडल डिस्ट्रिक्ट प्लान भी बनाया जाएगा। हर जिले की अपनी-अपनी समस्या है, जरूरी है कि पहले उनका अध्ययन हो।

मंत्री और उनको आवंटित मंडल

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आगरा मंडल

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी मंडल

सूर्य प्रताप शाही मेरठ मंडल

सुरेश खन्ना लखनऊ मंडल

स्वतंत्र देव सिंह मुरादाबाद मंडल

बेबी रानी मौर्या झांसी मंडल

चौधरी लक्ष्मी नारायण अलीगढ़ मंडल

जयवीर सिंह चित्रकूट धाम मंडल

धर्मपाल सिंह गोरखपुर मंडल

नंदगोपाल गुप्ता नंदी बरेली

भूपेंद्र सिंह मिर्जापुर मंडल

अनिल राजभर प्रयागराज मंडल

जितिन प्रसाद कानपुर मंडल

राकेश सचान देवीपाटन मंडल

अरविंद शर्मा अयोध्या मंडल

योगेंद्र उपाध्याय सहारनपुर मंडल

आशीष पटेल बस्ती मंडल

संजय निषाद आजमगढ़ मंडल

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version