Home Bihar गया के डाकियों ने समाज के लिए किया नेक काम, घर-घर पहुंचा...

गया के डाकियों ने समाज के लिए किया नेक काम, घर-घर पहुंचा रहे मेडिकल किट

कोरोना वायरस महामारी ने सबको अपनी चपेट में ले लिया है। इस कोरोना के खिलाफ युद्ध में सभी देशवासियों ने अहम भूमिका निभाई है। हेल्थ वर्कर्स से लेकर फ्रंट लाइन वर्कर्स ने इस लड़ाई में डटकर अपना काम किया है। कोविड​​​​-19 मामलों में वृद्धि के बीच, बिहार के गया में डाकिया अब संदेशों के साथ-साथ संक्रमित मरीजों के घर कोरोना मेडिकल किट भी पहुंचा रहे हैं।

ये पोस्टमैन होम आइसोलेशन के तहत कोविड रोगियों को चिकित्सा किट पहुंचा रहे हैं। गया पोस्ट ऑफिस के हेड पोस्टमास्टर विधान चंद्र शर्मा (Vidhan Chandra Sharma) ने कहा, “जिला प्रशासन द्वारा हमें मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है और हम उन्हें होम आइसोलेशन के मरीजों तक पहुंचाते हैं।”

प्रशासन, मेडिकल किट के साथ-साथ मरीजों के पते के साथ सभी डिटेल्स प्रदान करता है। इस कार्य में 28 डाकिये लगे हुए हैं और वे सभी दिन, बिना किसी छुट्टी के काम कर रहे हैं। वे सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हैं जैसे मास्क पहनना, हाथ के दस्ताने पहनना, हाथों को साफ करना, आदि। डाकिया घर-घर जाकर दवाइयां पहुंचा रहे हैं। वे समाज के लिए यह नेक कार्य कर रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version