Home State पटना यूनिवर्सिटी एडमिशन के पहले ही दिन पोर्टल हुआ फेल

पटना यूनिवर्सिटी एडमिशन के पहले ही दिन पोर्टल हुआ फेल

पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के पहले ही दिन पोर्टल नहीं खुला और सभी पुरे दिन परेशान रहे। यूनिवर्सिटी के तरफ से आज से स्नातक कोर्स के बीए, बीएससी और बीकॉम में एडमिशन के लिए 7 जुलाई से आवेदन ऑनलाइन लेने की प्रक्रिया सुरु करना था। पहले ही दिन पोर्टल के फेल होने की वजह से अब आवेदन की तारिक बढ़ा दी गई है।

नामांकन लेने की प्रक्रिया को अब 10 जुलाई से सुरु होना है। हलाकि ये पहली बार नहीं हुआ है की पटना विश्वविद्यालय का पोर्टल फेल हुआ है। इसके पहले भी छात्रों को ऐसी परेशानी झेलनी पड़ी है। विश्वविद्यालय के डीन डॉ. एके नाग ने बताया की पोर्टल में तकनिकी खराबी आ गई है जिसके वजह से छात्रों को परेशानी आ गई है ,अब नामांकन की तिथि को बढ़ा कर 7 अगस्त कर दिया गया है।

12 वि पास सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं ,नामांकन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए 300 रुपये शुल्क तय किया गया है। पिछले साल की तरह 3 मेरिट लिस्ट निकले जाएंगे और उसके बाद बचे हुए सीटों पर ऑन स्पॉट एडमिशन राउंड होगा। ऑन स्पॉट एडमिशन ओपन मेरिट लिस्ट के आधार पर तय किया जाएगा। अभी क्लास्सेस सुरु करने की तारिक तय नहीं है और उम्मीद की जा रही है की क्लासेस नवंबर से शुरू होगी।

Exit mobile version