Home Bihar तेजस्वी का तंज: मुल्ला नसीरुद्दीन की बीवी ना बनें BJP और CM...

तेजस्वी का तंज: मुल्ला नसीरुद्दीन की बीवी ना बनें BJP और CM नीतीश!

नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपने पिता के स्टाइल में दिखे। उन्होंने बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में मुल्ला नसीरुद्दीन की कहानी सुनाते हुए बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर हल्के फुल्के अंदाज में नीतीश सरकार पर तंज कसा।

बुधवार को विधानसभा में दिए गए तेजस्वी यादव के भाषण को आरजेडी (RJD) ने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया है। वीडियो शेयर करने के साथ ही ट्वीट कर लिखा गया है- अगर विकास हुआ तो बिहार सबसे पिछड़ा राज्य क्यों है? सबसे अधिक बेरोजगारी क्यों है? बिहार में शिक्षा की स्थिति सबसे बदतर क्यों है? कानून व्यवस्था दयनीय क्यों है? विशेष राज्य का दर्जा क्यों चाहिए? मुल्ला नसीरुद्दीन की बीवी ना बनें BJP और CM नीतीश!

https://twitter.com/RJDforIndia/status/1499073093834182656?s=20&t=fN_W1BOgLkkhIJZMd1ImMQ

तेजस्‍वी ने इस क्रम में विशेष राज्‍य के दर्जे पर सरकार में विरोधाभास पर उन्‍होंने तंज कसा। मुख्‍यमंत्री के अज्ञानी वाले बयान पर भी उन्‍होंने चुटकी ली। कहा कि यदि आप अज्ञानी बता रहे हैं तो फिर उन्‍हें उपमुख्‍यमंत्री बनाकर क्‍यों रखा। ये तो अद्भुत है। इस दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से किसी बात पर मुस्‍कुराते नजर आए। तेजस्‍वी ने मंत्री लेसी सिंह का मामला भी उठाया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version