Home Bihar इस बच्चे ने CM नीतीश से लगाई गुहार, सर…पढ़ाई करवा दीजिये ना

इस बच्चे ने CM नीतीश से लगाई गुहार, सर…पढ़ाई करवा दीजिये ना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पत्नी की 16वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नालंदा के हरनौत ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने कल्याण बिगहा मध्य विद्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जिसमें एक 11 वर्षीय बालक ने सीएम से गुहार लगाई, जिसका विडियो और बच्चें की मासूमियत काफी तेजी से वायरल हो रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 11 बजे जब कल्याण बिगहा गांव पहुंचे तो ग्राम देवी मंदिर में पूजा करने के बाद अपने माता- पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद पुण्यतिथि पर अपनी पत्नी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। सीएम यहां के बाद एक ग्रामीण के घर पहुंचे, जिनकी मां का देहांत हाल में हुआ था। इसके बाद सीएम नीतीश मध्य विद्यालय पहुंच गये जहां लोगों से उन्होंने संवाद किया।

मुख्यमंत्री जब लोगों से संवाद कर रहे थे उसी दौरान एक 11 वर्षीय बालक जिसने अपना नाम सोनू कुमार बताया, वो सीएम को आवाज लगाने लगा। सर, सुनिये ना… सर सुनिये ना… जब मुख्यमंत्री ने बालक की आवाज सुनी तो ठहर गये। सोनू ने नीतीश कुमार से कहा कि वो पढ़ना चाहता है पर उसके अभिभावक पढ़ाते नहीं है। इसलिए सीएम से उसने इंतजाम कराने की गुहार लगायी।

सीएम नीतीश कुमार ने जब उसकी फरियाद सुनी तो फौरन अधिकारियों को कहा कि इस बच्चे का मामला देखिये. ये पढ़ना चाहता है। लेकिन अभिभावक नहीं पढ़ा पा रहे। इसकी पढ़ाई का इंतजाम कीजिये। सोनू ने बताया कि वो पढ़ाई करके आईएएस-आईपीएस बनना चाहता है लेकिन उसके पिता पढ़ाई नहीं कराते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version