Home State Weather Update : बिहार में बदलने लगा मौसम का मिज़ाज, सर्द हवाओं...

Weather Update : बिहार में बदलने लगा मौसम का मिज़ाज, सर्द हवाओं में शुरू होगी धुंध वाली सुबह

बिहार में दिवाली से ही ठण्ड ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद शाम होते ही लोगों को ठंड का ऐहसास होने लगता है। लेकिन अब धीरे-धीरे राज्य में ठण्ड हवाओं की बढ़ोतरी हो रही है। जिससे दिन में भी अब ठंड लग रहा है। बिहार के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में कई बदलाव देखने हो मिले हैं। जिसमें बादल भी शामिल है। जिस वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 21 नवंबर की रात से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। और आने वाले दो दिनों में उत्तरी पश्चिमी हवाओं की गति में भी बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे हैं। यहीं कारण है जिस वजह से रात में अधिकतम तापमान में कमी आएगी। पिछले दिनों राजधानी में धूप निकली थी और पुरे दिन मौसम साफ़ भी रहा लेकिन बिहार के कई हिस्सो में बादल छाए थे।

इन्हीं सब कारणों के कारण राज्य भर में धुंध लगना शुरू हो चूका है। शाम से ही शहरें धुंध की चादर को ओढ़ना शुरू कर दे रही हैं। जिस कारण पटना में आने वाली ट्रेनें और फ्लाइट्स भी अब लेट हो रही है।

Exit mobile version