Home Bihar तालाब में डूबने से समस्तीपुर में महिला और 3 बच्चों की हुई...

तालाब में डूबने से समस्तीपुर में महिला और 3 बच्चों की हुई मौत

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां रक्षाबंधन के दूसरे ही दिन महिला और 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। समस्तीपुर में शनिवार, 13 अगस्त की सुबह चकमेहसी थाना क्षेत्र में सोरमार पंचायत के श्रीनाथ पारन गांव में दक्षिण चौर स्थित तालाब में डूबने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी। सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई। तभी यह हादसा हुआ। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया।

सुबह सुबह हुआ यह हादसा एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में हुआ है। मृतकों की पहचान चंपा देवी (30), आंचल कुमारी (12), गौतम कुमार (10) और काजल (8) के रूप में हुई है। बता दें कि मृत महिला चंपा देवी का ससुराल बेलसंडी गांव में था। बताया गया कि महिला अपने बच्चों के साथ तालाब के पास शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। तभी एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा।

जिसके बाद उससे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे और फिर महिला ने भी तालाब में कूद पड़े। एक दूसरे को बचने के चक्कर में चारों एक-एक करके तालाब में डूब गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। और उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरी घटना का जायजा लिया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version