Home Education MLSU : इस दिन से शुरू होगा रोजगार मेला

MLSU : इस दिन से शुरू होगा रोजगार मेला

राजस्थान के उदयपुर की यूनिवर्सिटी, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) की ओर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोजगार मेले को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभाव को देखते हुए आगे बढा दिया गया है। अब यह रोजगार मेला 15 जनवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें देश-विदेश की नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. Amarika Singh ने बताया कि MLSU एक बेहतरीन शिक्षण के साथ ही रोजगार परक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है। इसी के क्रम में नई शिक्षा नीति को देखते हुए रोजगार बढ़ाने वाले संकायों का गठन भी किया जा रहा है। रोजगार मेले का आयोजन भी इसी संदर्भ में होगा जिसमें आदिवासी अंचल के हजारों विद्यार्थियों को अच्छा प्लेसमेंट मिल सके।

इसी प्रकार Prof. Hanuman Prasad (Chief Coordinator) के रूप में Dr. Meera Mathur (Coordinator) और Dr. Sachin Gupta (Coordinator) के रूप में इस रोजगार मेले का संचालन करेंगे। बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय रेाजगार मेला 15 से 22 दिसंबर के बीच होने वाला था। जिसमें एक्सिस बैंक, एक्स्ट्रामार्क्स, बायजूस, यूरेका ग्रुप, मैंटेक टेक्नोलॉजीज, क्वेस कॉर्प, ब्रिटिश टेलीकॉम, सिस्टूल प्राइवेट लिमटेड, माइक्रोमैक्स सहित 50 से अधिक बड़ी कंपनियां इस रोजगार मेले में भाग लेंगी।

Exit mobile version